पटना में सुबह-सुबह अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पटना के जानीपुर के मुरादपुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को पैर में गोली मार दी है। पुलिस की गोली से अपराधी घाायल हुआ है और उसका इलाज फिलहाल एम्स में चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की गोली से घायल अपराधी पर बैंककर्मी से रंगदारी मांगने का आरोप है। घायल अपराधी का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि राकेश कुमार पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी। राकेश को पकड़ने के लिए जब पुलिस पहुंची तब वो भागने लगा और इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और अपराधी को पैर में गोली मार दी। राकेश कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि वो दीघा थाना इलाके का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि राकेश के कुछ अन्य साथी भी इस कांड में शामिल हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…