Categories: NEWSSamastipurSports

कूच बिहार ट्रॉफी में समस्तीपुर के मो. आलम के शतक से बिहार 345 रनों के साथ हुआ मजबूत

कूच बिहार ट्रॉफी एलीट के तहत पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले जा रहे यूथ फर्स्ट क्लास मुकाबले के तीसरे दिन बिहार टीम ने पहली पारी में प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 345 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार 196 रन से पीछे चल रहा है। बिहार की ओर से आयुष ने 115 व समस्तीपुर के रहने वाले मो. आलम ने 102 रन बनाए है।

इससे पहले हरियाणा ने अपनी पहली पारी 145.4 ओवर में 541 रन पर 9 विकेट घोषित की थी। इसके जवाब में बिहार की पहली पारी में तीसरे दिन बल्लेबाजों ने लय और धैर्य का परिचय दिया। आयुष रवि शंकर ने 152 गेंदों पर 115 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनके अलावा एमडी आलम ने 229 गेंदों पर 13 चौका लगाकर 102 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी ने बिहार को बड़े स्कोर की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

कप्तान तौफिक ने 14 रन बनाए, जबकि यश प्रताप ने 17 रन का योगदान दिया। दीपेश गुप्ता ने 111 गेंदों पर 29 रन जोड़े। दिन का खेल समाप्त होने तक सार्थक झा 25 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ मोहित कुमार खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं। बिहार की पारी में 29 अतिरिक्त रन जुड़े। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुकाबले में अभी परिणाम तय होना बाकी है। मैच का चौथा और अंतिम दिन बुधवार को खेला जाएगा, जहां बिहार की कोशिश शेष विकेटों के साथ रन जोड़कर मुकाबले को अपने पाल्ले में करने या अंतिम सत्र तक खींचने की रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago