Bihar

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लालू प्रसाद का हुआ ऑपरेशन, जानिए.. अब कैसी है तबीयत?

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की आंखों का ऑपरेशन शनिवार को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, शनिवार सुबह उनकी बाईं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान उनकी पुत्री और सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहीं।

लालू प्रसाद यादव इससे पहले भी कई गंभीर चिकित्सकीय प्रक्रियाओं से गुजर चुके हैं। वर्ष 2014 में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसमें ऑर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट किया गया। यह सर्जरी करीब छह घंटे तक चली थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। इस दौरान उनकी बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। पिता के प्रति बेटी के इस समर्पण और प्रेम की देशभर में काफी सराहना हुई थी।

इसके अलावा, 12 सितंबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। वहीं, अप्रैल 2025 में दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में उनकी पीठ और हाथ के घावों का भी ऑपरेशन किया गया था। लगातार चिकित्सकीय देखरेख और सफल उपचारों के बीच लालू प्रसाद यादव की सेहत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

34 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago