Bihar

बिहार में जमीन रजिस्ट्री तीन गुणा होगी मंहगी, जनवरी से नया सर्किल रेट

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नया सर्किल रेट यानी मार्केट वैल्यू रेट (एमवीआर) जनवरी में लागू होने की संभावना है। एमवीआर में बदलाव की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। पटना जिले की बात करें तो नगर निगम के सभी 75 वार्डों की जमीन और फ्लैट का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिले के सभी नप और ग्रामीण क्षेत्र में भूमि के मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एमवीआर में बदलाव के बाद जमीन की रजिस्ट्री तीन गुणा तक महंगी हो सकती है। कम से कम दो सौ से तीन सौ सर्किल रेट बढ़ने की संभावना है।

इसके लिए जिला निबंधन कार्यालय की ओर से इलाका वार रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिला निबंधन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2013 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। हर इलाके में जमीन की कीमत कई गुणा बढ़ गई है। सर्किल रेट बढ़ने का सबसे ज्यादा असर नगर निगम क्षेत्र पर पड़ेगा। जहां सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री हो रही है, वहां सर्किल रेट बढ़ाया जाएगा, ताकि रजिस्ट्री विभाग को अधिक राजस्व की प्राप्ति हो सके। एमवीआर पुनरीक्षण के लिए वार्डों की सड़कों की सूची तैयार हो रही है। पुनरीक्षण होने से मौजों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

चार मानकों पर हो रहा है पुनरीक्षण :

● बाजार दर के अनुसार नया मार्केट वैल्यू रेट तैयार किया जा रहा है

● ऐसे वार्ड जहां पर एमवीआर और प्रचलित बाजार दर में अधिक अंतर है

● एमवीआर में भूमि का वर्गीकरण 2017 के अनुसार किया जाएगा

● औद्योगिक क्षेत्र की अलग श्रेणी तैयार की जा रही है

वर्तमान बाजार दर से हो रहा मूल्यांकन

नये साल में जनवरी या फरवरी से सर्किल रेट लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी वार्ड वार जमीन के रेट की समीक्षा हो रही है। हर दिन रिपोर्ट भी तैयार कर विभाग को भेजी जाती है। इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

44 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago