Bihar

दारोगा बहाली के नाम पर 19.40 लाख ठगे; बेगूसराय से वर्दी वाला फर्जी DSP गिरफ्तार

बेगूसराय जिले से फर्जी डीएसपी बनकर ठगी का मामला सामने आया है। दारोगा की नौकरी देने के नाम पर 19.40 लाख की ठगी कर ली। आरोप ठग को तेघड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को तेघड़ा एसडीपीओ ने बताया कि रिफाइनरी थाना के मोसादपुर वार्ड-10 निवासी नारायण महतो का पुत्र करण कुमार बाघमारा के अभिषेक कुमार को दारोगा की परीक्षा में बहाल करने को लेकर चेक और अन्य कई माध्यम से 19 लाख 40 हजार रूपए की ठगी कर ली। एसडीपीओ ने बताया कि इसको लेकर पहले साइबर थाने में कांड संख्या 08/24 मामला दर्ज करवाया गया।

थाने में दर्ज मामले को लेकर छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि पहले वह दारोगा बनकर पैसा ऐंठा। फिर अपने को डीएसपी बताकर ठगी करने लगा। एसडीपीओ ने बताया कि नवादा में किसी थाने में अपने को एसडीपीओ बताकर ठगी किया है। पुलिस के अनुसार रिफाइनरी थाना अन्तर्गत मोसादपुर से फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार युवक के संबंध में अभिषेक कुमार के द्वारा तेघउ़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले आरोपी तब चर्चा में आया था, जब 2024 में आरोपी करण कुमार बेगूसराय में चर्चा का विषय बना था। जब स्कॉर्पियो गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखवाकर और डीएसपी का बोर्ड लगाकर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाईं थीं। इतना ही नहीं, उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को DSP भी बताया था। गानों पर बनाए गए ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

13 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

14 घंटे ago