Categories: BiharNEWS

बागियों पर ‘तलवार’ चलाएंगे लालू और तेजस्वी यादव, आरजेडी के दर्जनों नेताओं पर ऐक्शन तय

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के बाद राजद अब बगियों पर कार्रवाई की तैयारी में है। उम्मीदवारों और पार्टी पदाधिकारियों ने ऐसे बगियों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को दी है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर दर्जनों नेताओं पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

मंगलवार को समीक्षा बैठक के अंतिम दिन पटना प्रमंडल के जिला अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं पार्टी के पदाधिकारियो का जुटान हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से यह मामला उठाया कि तेजस्वी यादव को अपने घर का दरवाजा कार्यकर्ताओं के लिए खोल देना चाहिए और उनकी बातों को सुनकर समझकर संगठन का काम करना चाहिए।

पार्टी के समर्पित एवं पुराने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में चलकर ही पार्टी सत्ता प्राप्त कर सकती है। बैठक में नेताओं ने कहा कि तेजस्वी के एटूजेड की परिकल्पना को नकार दिया गया। जब तक 90 फीसदी की बात नहीं करेंगे एवं अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यको के सुख-दुख में राजद नेता खास कर तेजस्वी नहीं जाएंगे, तब तक पार्टी मजबूती नहीं होगी।

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने मंगनी लाल मंडल से पूछा कि बताएं कि गरीब कार्यकर्ता कैसे चुनाव लड़ेंगे। क्या पार्टी अपने पैसे से 10 गरीब कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वा सकती है। पटना के लोगों ने महानगर में पार्टी संगठन की कमजोरी पर चर्चा की और कहा कि पटना में संगठन को कभी मजबूत करने का प्रयास ही नहीं किया गया। लोगों ने चुनाव हार के एक प्रमुख कारण जातीय हिंसा वाले गानों को भी बताया। हरियाणा के लोगों की पार्टी में सक्रियता पर भी सवाल उठाए।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का नया सिस्टम : अब RAC टिकट वाले यात्री सीट के लिए TTE के पीछे नहीं भागेंगे, नई व्यवस्था से होगी काफी सहूलियत

समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…

39 मिनट ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

6 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

8 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

9 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

9 घंटे ago