Categories: BiharNEWS

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला का फिसला पैर, ASI ने लपक कर पकड़ा नहीं तो..

भागलपुर में ट्रेन पर चढ़ते समय एक महिला फिसल गई। समय रहते RPF जवान से उसे पकड़कर प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया और उसकी जान बचा ली। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संजीव कुमार झा की सतर्कता और तत्परता के कारण एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना मंगलवार की है, जब ASI झा ट्रेन संख्या 13410 डाउन में किउल–मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुरक्षित रूप से पास कराने के लिए मुख्य द्वार स्थित पोस्ट ऑफिस संख्या 1 के पास राउंड कर रहे थे।

राउंड के दौरान ASI झा की नजर एक महिला पर पड़ी, जो धीरे-धीरे गति पकड़ रही ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। महिला का पैर फिसला और वह नीचे गिरने लगी। जैसे ही ASI झा ने स्थिति देखी, उन्होंने बिना समय गंवाए दौड़कर महिला को पीछे की ओर जोर से खींच लिया।

जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश

घटना स्थल पर मौजूद लोग कुछ क्षण के लिए दहशत में आ गए, लेकिन ASI की सूझबूझ ने हादसे को टाल दिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनी देवी बताया। ये कहलगांव के कालीगंज की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि वह जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रही थीं।

सोनी देवी ने कहा कि उनकी जान बचना ASI झा की वजह से ही संभव हो पाया। उन्होंने और उनके पति मनीष कुमार साह ने आरपीएफ विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों की मुस्तैदी के कारण ही उनकी जान बची।

RPF आरपीएफ AK गिरी ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करें, क्योंकि एक गलती बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

4 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

9 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

16 घंटे ago