Categories: BiharNEWS

बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए 2026 का छुट्टी कैलेंडर, साल में कुल 75 दिनों का अवकाश

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए सभी सरकारी, राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उच्चतर प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत विद्यालय, उर्दू और मदरसा) की वार्षिक अवकाश तालिका (छुट्टी कैलेंडर) जारी कर दी। शिक्षा विभाग के निदेशक (माध्यमिक) संजय आरएओ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2026 में छात्रों को कुल 75 दिनों का अवकाश मिलेगा, जिसमें 10 रविवार भी शामिल हैं।

अवकाश तालिका में मकर संक्रांति से लेकर दीपावली, छठ और शीतकालीन अवकाश तक सभी प्रमुख पर्वों को शामिल किया गया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इसी तालिका के अनुसार विद्यालय संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

वर्ष 2026 के लिए निर्धारित महत्वपूर्ण अवकाश इस प्रकार हैं:-

  • मकर संक्रांति: 14 जनवरी
  • बसंत पंचमी: 23 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (विद्यालय में कार्यक्रम के बाद बंद)
  • संत रविदास जयंती: 1 फरवरी
  • महाशिवरात्रि: 15 फरवरी
  • होली अवकाश: 3 और 4 मार्च
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 जून से 20 जून तक (कुल 20 दिन, दो रविवार शामिल)
  • दुर्गा पूजा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (कुल 5 दिन)

  • दीपावली-छठ अवकाश: 7 नवंबर से 17 नवंबर तक (दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ को मिलाकर कुल 10 दिन)
  • शीतकालीन अवकाश: 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (कुल 7 दिन)
  • मुस्लिम त्योहारों की तिथियां चांद दिखने के आधार पर परिवर्तित हो सकती हैं।

शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों पर विद्यालय खुले रहेंगे, लेकिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ही बंद किए जाएंगे।

राष्ट्रीय पर्व: वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वाधीनता दिवस और गांधी जयंती के दिन विद्यालय खुले रहेंगे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गृहकार्य: ग्रीष्मावकाश, दीपावली-छठ अवकाश और शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से गृहकार्य (Homework) दिया जाएगा। स्कूल खुलने पर दिए गए गृहकार्य का मूल्यांकन (Evaluation) भी किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago