बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से दूरी बना ली है। तेजस्वी यादव ना तो अधिक राबड़ी आवास से बाहर निकलते हैं और ना ही मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हैं। तेजस्वी यादव ने तो अब सोशल मीडिया पर ट्विट करना भी छोड़ दिया है। इसी बीच आज तेजस्वी यादव राबड़ी आवास से बाहर निकलें। तेजस्वी एक पोलो रोड के लिए रवाना हुए।
वहीं दूसरी ओर, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव, उनकी बेटी कात्यायनी और बेटा इराज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। तेजस्वी का पूरा परिवार दिल्ली जा रहा है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष अपने आवास में मौजूद हैं। वहीं राबड़ी आवास से निकलें के बाद तेजस्वी ने मीडियाकर्मियों से दूरी बना रखी है। तेजस्वी मीडिया के लोगों को देख हाथ जोड़ते हुए आगे बढ़ गए।
बता दें कि चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेजस्वी यादव का पारिवारिक कलह भी मीडिया के सामने आया था।रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा था कि उनका कोई परिवार नहीं है। रोहिणी राजनीति और परिवार से नाता तोड़ चुकी हैं। हालांकि अब तक तेजस्वी ने इस मामले को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं आज भी तेजस्वी ने मीडिया के लोगों से दूरी बनाई रखी।
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…