Bihar

बिहार और आगे बढ़ेगा… NDA की बंपर जीत पर नीतीश कुमार ने जनता से कहा धन्यवाद

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को बंपर जीत मिली है. NDA 202 सीटों पर जीत गई है. जबकि महागठबंधन ने 35 सीटें जीती हैं. NDA की इस बंपर जीत से गठबंधन का जोश हाई है. चुनावों के इतने शानदार परिणामों के बीच नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने भारी बहुमत देने के लिए बिहार को लोगों को धन्यवाद दिया है.

सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा?

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने भारी बहुमत देकर NDA सरकार के प्रति विश्वास जताया है. इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को उनका नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद. उन्होंने पीएम मोदी से उनको मिले सहयोग के लिए भी दिल से आभार जताया. नीतीश ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है. इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद और आभार.सीएम नीतीश ने कहा कि आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा और बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.

मांझी ने कहा- सुशासन की जीत

जीतन राम मांझी,उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान ने भी जनता को धन्यवाद दिया है. जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव में एनडीए को मिलती दिख रही प्रचंड जीत को सुशासन की जीत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि बिहार की जनता मालिक का हृदय से आभार. डपोरशंखी वादों, नफरत भरी सोच और जंगलराज की आहट को बिहार की जनता ने ठेंगा दिखा दिया है.

कुशवाहा की कार्यकर्ताओं से खास अपील

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी साथियों को निर्देशित किया जाता है कि जीत की खुशी मनाते समय इस बात का भरपूर ख्याल रखें कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो. उग्रता से पूर्ण परहेज करें. शांति व्यवस्था में कोई बाधा नहीं पहुंचे.

चिराग पासवान ने बिहार की जनता से कहा धन्यवाद

वहीं चिराग पासवान ने एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह से एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है, उसके लिए मैं विशेष रूप से उन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

1 घंटा ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

2 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago