Bihar

89 और 85 सीटें जीत BJP-JDU ने राजद-कांग्रेस का किया सफाया, बिहार चुनाव में NDA 200 पार

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। एनडीए ने इस बार ऐसी प्रचंड जीत हासिल की है कि हर तरफ बस उनके ही चर्चे हैं। बीजेपी ने 89 सीटों पर अपना दम दिखाया, वहीं जेडीयू ने 85 सीटें जीतकर फिर साबित कर दिया कि बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव आज भी बरकरार है। एनडीए ने इस बार बिहार चुनाव 2025 में 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी साफ है कि जनता ने एक बार फिर गठबंधन पर भरोसा जताया है और नतीजों में इसका असर सीधे-सीधे दिख रहा है।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटें जीती हैं। आरजेडी को इस बार सिर्फ 25 सीटों पर भरोसा मिला। लोजपा (रा.) ने 19 सीटें अपने नाम कीं, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। इसके अलावा CPI(ML) ने 2 सीटें जीतीं, हम पार्टी को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिलीं। AIMIM ने भी 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। CPI(M), IIP और बसपा को 1-1 सीट पर जीत मिली।

इस बार एनडीए ने ऐसी लहर चलाई कि दूसरे गठबंधनों की हवा ही निकल गई। बीजेपी ने मैदान में 89 सीटें पकड़ लीं और जेडीयू ने 85 सीटें लेकर फिर दिखा दिया कि बिहार की सियासत में उनकी पकड़ कमजोर नहीं हुई है। कुल मिलाकर एनडीए 200 के पार निकल गया, जिससे साफ समझ आता है कि इस बार भी जनता ने पूरे भरोसे के साथ वही पुराना गठबंधन वापस चुना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago