Bihar

जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला; बाराचट्टी से HAM प्रत्याशी हैं

गयाजी की बाराचट्टी सीट से जीतन राम मांझी की हम (सेक्यूलर) की प्रत्याशी ज्योति देवी पर हमला हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान सुलेबट्टा क्षेत्र में कुछ लोगों ने हमला बोला। ज्योति देवी का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की ज्योति देवी समधन हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि खुली जीप में ज्योति देवी चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ से कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके थे। जिसमें एक पत्थर उन्हें लगा था। फिलहाल ज्योति खतरे से बाहर हैं। बाराचट्टी सीट पर दूसरे चरण में वोटिंग है।

आपको बता दें एनडीए के सीट बंटवारे में जीतन राम मांझी की HAM को 6 सीटें मिली थी। जिसमें 3 टिकट उन्होने अपने परिवार के लोगों को दिए। जिसमें बहू दीपा कुमारी को इमामगंज से प्रत्याशी बनाया। वहीं बाराचट्टी से समधन ज्योति देवी को कैंडिडेट बनाया, और जमुई जिले की सिकंदरा सीट से प्रफुल्ल कुमार मांझी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। जो जीतन राम मांझी के दामाद हैं।

भूमिहार बिरादरी से आने वाले अनिल कुमार के परिवार को 2 टिकट दिए है। गया की टिकारी सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार को उतारा है तो उनके भतीजे रोमित कुमार को इसी जिले की अतरी सीट से टिकट दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

9 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

11 घंटे ago