केंद्रीय मंत्री और जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को अपने ऊपर एफआईआर पर पहली प्रतिक्रिया दी है. ललन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष है. वीडियो को आधा दिखाया गया है. पूरा वीडियो देखा जाए. एफआईआर हुआ है तो पूरा वीडियो देखा जाएगा.
ललन सिंह ने दी सफाई:
ललन सिंह ने कहा कि आरजेडी ने भ्रामक वीडियो पोस्ट किया है. जिस गांव में वीडियो बनाया गया, वहां एक राजद नेता गरीबों को धमकाते हैं. 15 से 27 वार्ड तक जो गरीब रहते हैं उनको डराया धमकाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि वोट देंगे तो 6 इंच छोटा कर देंगे. उन्हीं मतदाताओं को मैं उत्साहित कर रहा था.
आरजेडी पर हमला:
ललन सिंह ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि पंडारक की घटना पर ट्वीट करें और क्षमा मांगे. लोगों को बूथ पर न जाने के लिए डराया जाता है, इसलिए मैंने कहा था कि अगर नेता गरीबों को धमकाते और डराते हैं, तो गांव के लोगों को उन्हें घर में बंद कर देना चाहिए.
पूरा मामला:
आरजेडी ने एक्स में वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है. वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए ललन सिंह से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था और फिर उनपर एफआईआर दर्ज किया गया था.
वायरल वीडियो में ललन सिंह चुनाव प्रचार के दौरान कहते दिख रहे हैं कि एक आध नेता हैं, चुनाव के दिन उनको घर से निकलने मत देना. उनको घर में ही बंद कर दो और अगर बहुत ज्यादा हाथ-पैर जोड़े तो कहिएगा कि हमारे साथ चलो और अपना मत दो. आज से आपलोग कमान संभाल लीजिए.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…