Bihar

बेटी की कराह भारी पड़ेगी लालू जी, रोहिणी की ट्वीट पर जदयू के नीरज बोले- राबड़ी आवास खाली करें

लालू परिवार में मचे घमासान से बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है। जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) लालू यादव और तेजस्वी दोनों पर हमलावर है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने उन्हें राबड़ी आवास खाली कर महुआबाग स्थित मॉल में शिफ्ट कर जाने की नसीहत दी है। कहा है कि रोहिणी बिहार की बेटी है। उनकी आंखों से निकले आंसू अशुभ हैं। यह भी कहा कि लालू यादव को अगर किसी ने नजरबंद कर दिया है तो पटना डीएम को आवेदन दें। उन्हें मुक्त कराया जाएगा।

नीरज कुमार ने कहा है कि बेटी कराह रही है और लालू यादव मौन हैं। यह बड़ा आश्चर्य है। उन्हें किसने नरजबंद कर दिया है।अगर ऐसा है तो पटना डीएम को आवेदन भेजें। बिहार में माता, पिता के संरक्षण के लिए कानून लागू है। उनकी मदद की जाएगी। लेकिन जिस बेटी ने किडनी देकर पिता के प्राणों की रक्षा की उसके साथ हो रहे अन्याय पर चुप्पी तोड़ें। रोहिणी के आंसू अशुभ हैं। एक ऐसी बेटी जिसने पिता और परिवार के लिए इतना महान काम किया उसके साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि सरकारी आवास में एक बेटी भाषाई हिंसा को अंजाम दिया गया। यह हमारी परंपरा के बिपरीत है। उसकी बेदना सब देख रहे हैं। लालू जी भागलपुर जेल में बंद कुख्यात रीत लाल के लिए चुनावी प्रचार कर सकते हैं, महुआ बाग में बन रहे भ्रष्टाचार का किला देखने जा सकते हैं। तो फिर बेटी की कराह पर मौन क्यों हैं। 10 नं० आवास में रोहिणी पर भाषाई हिंसा हुई और उसकी आँखों से आँसू निकले जो अशुभ हो गया।

नीरज कुमार ने कहा कि जल्दी से परिवार की रक्षा के लिए परिवार की रक्षा के लिए लालू यादव राबड़ी आवास को खाली कर निकल जाएँ और भ्रष्टाचार के किला महुआबाग वाले मॉल में शिफ्ट कर जाएं। इसके लिए किसी शुभ दिन का इंतजार नहीं करें।

रविवार को रोहिणी आचार्य ने एक घंटे में दो भावुक ट्वीट कर राजद और लालू परिवार पर छाए संकट को दोगुना कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पिता को किडनी देना उनकी बड़ी गलती थी। अगर घर में भाई हो तो कोई बहन यह काम नहीं करे। सच बोलने के लिए उन्हें परिवार से अपमानित करके निकाल दिया गया। संजय यादव का नाम लेने पर उस पर चप्पल चलाया गया और गालियां देकर अपमानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

5 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

6 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

6 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

6 घंटे ago