Bihar

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी के दो और विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर ने दिया इस्तीफा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल के नेताओं का दल बदल लगातार जारी है. इसी क्रम में राजद के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. जिसमें नवादा जिले की विधायक विभा देवी और रजौली से प्रकाश वीर शामिल हैं.

विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा: 

दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है. हालांकि विधानसभा सचिवालय की ओर से अभी तक लेटर जारी नहीं हुआ है.

एनडीए नेताओं के संपर्क में दोनों विधायक: 

राजद के दोनों विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर एनडीए नेताओं के संपर्क में है. जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि एनडीए के टिकट पर दोनों चुनाव लड़ सकते हैं. गयाजी में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में भी विभा देवी और प्रकाश वीर को एक साथ मंच पर देखा गया था.

इन विधायकों ने भी दिया त्यागपत्र:

इससे पहले भी राजद के शिवहर से विधायक चेतन आनंद, भभुआ के राजद विधायक भरत बिंद और मोहनिया की संगीता कुमारी ने इस्तीफा दिया था. कांग्रेस के मुरारी गौतम ने भी इस्तीफा दे दिया है. राजद और कांग्रेस के विधायकों को जदयू और बीजेपी टिकट देगी.

प्रहलाद यादव को लेकर सस्पेंस:

इसमें से कई विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 में फिर से एनडीए में वापस लौटने और सरकार के विश्वास मत के दौरान समर्थन दिया था. हालांकि सूर्यगढ़ा के राजद विधायक प्रहलाद यादव को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

मगध में राजद की बड़ी मुश्किलें:

विधानसभा चुनाव में राजद के लिए मगध इलाके में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 2020 विधानसभा चुनाव में मगध के 26 विधानसभा सीटों में से 20 पर महागठबंधन ने जीत हासिल की थी. शाहाबाद के भी 22 विधानसभा सीटों में से 20 पर महागठबंधन ने जीत का परचम लहराया था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

3 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

8 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

8 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

12 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

14 घंटे ago