Bihar

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर तेजस्वी को किया अन फॉलो, कल करेंगे उम्मीदवारों का एलान

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों चुनाव को लेकर एक्शन मोड में हैं. इस बीच उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को एक्स अकाउंट से अन फॉलो कर दिया है. तेज प्रताप यादव फिलहाल सिर्फ 5 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं. उनके फॉलोइंग लिस्ट में लालू परिवार से तीन लोग लालू यादव, राबड़ी देवी, राजलक्ष्मी यादव हैं. मालूम हो, इससे पहले वे बहन मीसा और हेमा को अन फॉलो कर चुके हैं.

13 अक्टूबर को करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा

मामलू हो, पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद वे अपने परिवार के लोगों से दूर हैं. इसके साथ उन्होंने अपनी नई पार्टी भी बनाई. जिसको लेकर तेज प्रताप यादव ने एलान किया था, 13 अक्टूबर को तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

तेजस्वी यादव के सवाल पर दिया था ये रिएक्शन

शनिवार को पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से तेजस्वी यादव को लेकर सवाल किया था. दरअसल, पत्रकारों ने जब तेज प्रताप यादव से तेजस्वी यादव के ‘हर परिवार को सरकारी नौकरी’ दिये जाने को लेकर सवाल किया. जिस पर बड़ा बयान तेज प्रताप यादव ने यह दिया था कि पहले राजद की सरकार बन तो जाए. इस तरह से तेज प्रताप यादव लगातार मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात कहते नजर आ रहे.

AIMIM के नेताओं से हो रही मुलाकात

इसके साथ ही गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने कहा, उनकी कई दलों के नेताओं से बातचीत जारी है और AIMIM के नेताओं से भी मुलाकात हो रही है. अगर तेज प्रताप यादव और ओवैसी की पार्टी के बीच गठबंधन बनता है तो इससे तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ सकती है.

जनता का मिल रहा भारी समर्थन

इससे पहले एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन आरजेडी ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. आरजेडी की ओर से कहा गया था कि अगर ओवैसी बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं तो बिना चुनाव लड़े भी समर्थन दे सकते हैं. इस जवाब के बाद एआईएमआईएम की उम्मीदों पर विराम लग गया था. तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है और जनता का भारी समर्थन मिल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago