Bihar

नीतीश को सीएम नहीं बनाएगी; जेडीयू-बीजेपी के बराबर सीट लड़ने पर आरजेडी ने ली चुटकी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुए एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूला पर विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने चुटकी ली है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी के वरीय नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय भले ही हो गया, लेकिन ऑल इज नॉट वेल है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को उसकी हैसियत बता दी है। जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में अब नहीं रही, चुनाव के बाद भाजपा नीतीश को मुख्यमंत्री भी नहीं बनाएगी।

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने रविवार शाम मीडिया से बातचीत में कहा, “तेजस्वी यादव लगातार कह रहे हैं कि जेडीयू को बीजेपी समाप्त कर देगी। जेडीयू पहले बड़े भाई की भूमिका में रहती थी, अब बीजेपी ने उसे बराबरी पर ला दिया है। चिराग पासवान और बीजेपी ने मिलकर 130 सीट ले ली। चुनाव के बाद जेडीयू को बीजेपी समाप्त कर देगी और सीएम की कुर्सी भी ले लेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी 15 सीटों के लिए गिड़गिड़ा रहे थे, लेकिन एनडीए में उन्हें आधा दर्जन सीटों पर ही सिमटा दिया गया। उसी तरह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा भी बड़ी मांग कर रहे थे, उनका भी यही हश्र हुआ। तिवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने छोटे-छोटे दलों को खत्म करने का फॉर्मूला बनाया है। अब जेडीयू का विलय बीजेपी अपनी पार्टी में कराएगी।

आरजेडी नेता एनडीए के सीट बंटवारे को सत्ता की मलाई खाने का फॉर्मूला करार दिया। वहीं, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां लगभग तय हो गया है, बहुत जल्द घोषणा हो जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन में कोई किचकिच नहीं है। बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर हुए एनडीए के सीट बंटवारे के अनुसार बीजेपी और जेडीयू बराबर (101-101) सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा-आर 29 और जीतनराम मांझी की हम एवं उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

6 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

9 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

9 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

19 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

20 घंटे ago