Bihar

एनडीए में सीट बंटवारा का हुआ ऐलान; जेडीयू-बीजेपी बराबर, चिराग, मांझी, कुशवाहा को कितनी सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी ने 101-101 बराबर सीटें अपने पास रखी हैं। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास को 29 सीटें मिली हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6 और जीतनराम मांझी की हम (हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा) को भी 6 सीटें मिली हैं। एनडीए में कई राउंड की बैठकों के बाद यह फॉर्मूला निकला है।

एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं हुई बल्कि गठबंधन के नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार को ट्वीट कर सीट बंटवारे का आंकड़ा साझा किया।

बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग होने के बाद अब घटक दलों की कैंडिडेट लिस्ट आना शुरू हो जाएगी। भाजपा में उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं, रविवार शाम को दिल्ली में हो रही पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर मुहर लगा दी जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में भी कैंडिडेट फाइनल हो चुके हैं। लोजपा (रामविलास) ने भी कल कहा था कि एनडीए में सीट बंटवारा होने के बाद चिराग पासवान कैंडिडेट लिस्ट जारी कर देंगे।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश की जेडीयू, भाजपा से एक सीट ज्यादा अपने पास रखेगी। मगर दोनों ही दलों ने बराबर सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। दोनों ने साफ संदेश दिया है कि गठबंधन में छोटा या बड़ा भाई फिलहाल कोई नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

5 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

8 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

8 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

18 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

19 घंटे ago