समस्तीपुर : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर डीह से देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र जितवारपुर चौथ निवासी रमेश्वर राय के पुत्र वशिष्ट नारायण राय के रूप में की गयी है।
इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी को वर्ष 2024 में जितवारपुर स्थित एफसीआई गोदाम के पास साफ-सफाई कर रहे एक मजदूर के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या का केस (कांड संख्या 429/10) और एफसीआई गोदाम में कालाबजारी का मामला (कांड संख्या 472/14) शामिल है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…