Bihar

खर्च का ब्यौरा दो, बिना मंजूरी सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं; चुनाव आयोग ने कस दी नकेल

अब कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार मनमानी तरीके से सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं कर सकेगा। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम, यूट्यूब या किसी भी इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन डालने से पहले मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) की मंजूरी जरूरी होगी।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब नामांकन के वक्त हर उम्मीदवार को अपने सभी ऑथेंटिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही जिला और राज्य स्तर पर बनी एमसीएमसी कमेटियां सभी राजनीतिक विज्ञापनों की जांच करेंगी।

75 दिनों के भीतर खर्च का ब्यौरा देना होगा: चुनाव आयोग

आयोग ने यह भी तय किया है कि चुनाव खत्म होने के 75 दिनों के भीतर दलों को सोशल मीडिया प्रचार पर किए गए खर्च का पूरा ब्यौरा देना होगा। जिसमें विज्ञापन खर्च, कंटेंट डेवलपमेंट, सोशल मीडिया हैंडलिंग और प्रचार अभियान से जुड़े सभी खर्च शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने कहा है कि एमसीएमसी पेड न्यूज के मामलों पर कड़ी निगरानी रखेगी और संदिग्ध मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।

वहीं, बिहार में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कुल 53,806 बैलेट यूनिट, 53,806 कंट्रोल यूनिट और 57,746 वीवीपैट मशीनें आवंटित की गई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

5 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

6 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

6 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

15 घंटे ago