Bihar

चिराग से हाथ मिलाने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी ने रखी एक शर्त; कहा- केंद्रीय मंत्री पद से भी ज्यादा सम्मान मिलेगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. एनडीए में सीट शेयरिंग लगभग तय हो चुकी है, लेकिन चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की सीटों और मांगों को लेकर अंतिम ऐलान टल रहा है. इसी बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने साफ तौर पर अपना रुख जाहिर किया है और गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने क्या कहा?

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी इस बार 243 सीटों पर अपने ही नेताओं को चुनावी मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा, “हम अपनों में से उम्मीदवार चुन रहे हैं. एक-दो मामलों में बाहरी उम्मीदवार को मौका मिल सकता है, लेकिन जो शुरू से हमारे साथ रहे हैं, वही जीतेंगे.”

चिराग पासवान को जन सुराज का न्योता

उदय सिंह ने सवाल के जवाब में कि अगर चिराग पासवान जन सुराज में आए तो क्या स्वागत करेंगे, कहा, “मान लीजिए हम चिराग पासवान के साथ कुछ करना भी चाहते हैं, तो क्या कर सकते हैं? हम 243 सीटों पर अपनों को ही लड़ाएंगे. हां, अगर चिराग पासवान अपनी पार्टी को हमारे साथ विलय कर दें, तो उन्हें जो प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा, वो केंद्रीय मंत्री रहते बीजेपी के साथ कभी नहीं मिल सकता.”

एनडीए और महागठबंधन पर ‘ठगबंधन’ का आरोप

उदय सिंह ने एनडीए और महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये गठबंधन केवल धोखाधड़ी का खेल है. उन्होंने कहा, “बीजेपी चाह रही है कि चिराग पासवान को ठग लें, चिराग पासवान चाहते हैं कि जीतन राम मांझी को ठग लें. वहीं महागठबंधन में कांग्रेस आरजेडी को ठगने की कोशिश कर रही है और आरजेडी कांग्रेस को. इसे हम ‘ठगबंधन’ कहते हैं.”

सीट शेयरिंग पर सख्त रुख

उदय सिंह ने स्पष्ट किया कि जन सुराज अपनी पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और बाहरी नेताओं के लिए जगह बहुत सीमित होगी. उनका कहना था कि जब 243 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी होगी, तो गठबंधन और बाहरी नेताओं से जुड़े सवाल अपने आप खत्म हो जाएंगे. जन सुराज की इस बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि पार्टी स्वतंत्र और सख्त रुख अपनाएगी, और बिहार में किसी भी तरह के गठबंधन या सीट-बंटवारे में बाहरी दबाव को मंजूरी नहीं दी जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago