Bihar

चिराग पासवान ने जीजा अरुण भारती को सौंपी बिहार चुनाव की कमान, LJP-R के चुनाव प्रभारी नियुक्त

बिहार चुनाव के मद्देनजर लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जीजा अरुण भारती को पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही एलजेपी-आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह चुनाव प्रभारी बनाया है।

इसको लेकर पार्टी की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि चिराग पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के आदेशानुसार आगामी बिहार विधानसभा चुनवाों के लिए अरुण भारती, सांसद को चुनाव प्रभारी और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

पत्र में आगे लिखा है कि इसी के साथ पार्टी के चुनाव और अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए बनाए गए प्रभारियों की सूची संबंधी परिपत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। इस फैसले के बाद अब लोजपा-आर की चुनावी गतिविधियों, प्रत्याशियों के चुनाव संबंधी फैसले अरुण भारती और राजू तिवारी की सहमति से होंगे।

आपको बता दें एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी ने 30 सीटों की मांग की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की ओर से अरुण भारती विधायकी का चुनाव लड़ सकते हैं। जिसका इशारा चिराग पासवान ने दिया था। उन्होने कहा था कि अभी तय नहीं हुआ है, कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं पार्टी तय करेगी तो संभव है कि वो या फिर कोई अन्य सांसद विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

आपको बता दें लोजपा-आर का बिहार में कोई विधायक नहीं है। पार्टी के 5 सांसद है। जिसमें हाजीपुर से चिराग पासवान, जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी, वैशाली से वीणा देवी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

1 घंटा ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago