Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर फलों की टोकरी से भारी मात्रा में शराब और बियर जब्त 

समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब की खेप पहुंचाने के नए-नए तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया, निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक उप-निरीक्षक पीके चौधरी, आकाश रंजन कुमार एवं अन्य कर्मियों की टीम ने कारखाना गेट स्थित रेलवे पार्किंग से एक ऑटो रिक्शा से कुल 207 लीटर शराब बरामद की है।

RPF के अनुसार, शराब को फलों की टोकरियों के अंदर छिपाकर रखा गया था। ऊपर थोड़े-से फल और नीचे ब्लॉक कैरेट में शराब की बोतलें भरी हुई थीं। कुल 480 बोतल शराब एक ऑटो में लदी हुई पाई गई। मौके पर सहायक उप निरीक्षक पीके चौधरी ने गवाहों की मौजूदगी में शराब व ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया। बरामद फल की मात्रा लगभग 20 किलो बताई गई है।

जप्त शराब का अनुमानित मूल्य करीब 75 हजार रुपये है। प्राथमिक आवेदन तैयार कर GRP थाना समस्तीपुर में मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तस्कर किसी बड़े खेप को ले जाने की फिराक में थे, लेकिन RPF की सजग टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago