Bihar

बिहार में मानसून की विदाई से पहले ठंड ने दी दस्तक, दिन में गर्मी रात में हल्की ठंड का होने लगा अहसास

सुबह की ओस, दिन में हल्की धूप और शाम ढलते ही हवा में सिहरन, बिहार में मौसम ने करवट ले ली है. मानसून की विदाई के साथ ही ठंड की आहट तेज हो गई है. मौसम विभाग (IMD) ने साफ संकेत दिए हैं कि इस बार सर्दी का असर सामान्य से ज्यादा कड़ा रहने वाला है. नवंबर से तापमान में गिरावट की रफ्तार और तेज होगी.

मानसून को अलविदा, शुष्क हुई हवा

बिहार में अब मानसून अपने आखिरी पड़ाव पर है. 15 अक्टूबर से पहले ही राज्य के सभी जिलों से बारिश रुखसत हो जाएगी. फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का आंकड़ा शून्य पर आ चुका है. आसमान में आंशिक बादल हैं लेकिन बरसात की कोई संभावना नहीं है.

दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है, जबकि रातें तेजी से ठंडी होने लगी हैं. कई जिलों में सूरज ढलते ही पछुआ हवा की वजह से हल्की सिहरन महसूस हो रही है. ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्त ओस की परत और कोहरा दिखने लगा है, यह सर्दी की शुरुआती दस्तक है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार उत्तर भारत में पश्चिमी हवा ज्यादा सक्रिय रहेंगे. इसका सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ेगा. नवंबर के पहले सप्ताह से ही ठंडी हवाओं का असर और तेज होगा. दिसंबर से जनवरी के बीच तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री और रात का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है. यानी, बीते सालों की तुलना में इस बार सर्दी कुछ ज्यादा ही ‘कंपा देने’ वाली होगी.

भारतीय मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से ज्यादा सर्दी की संभावना जताई है. दिसंबर से जनवरी के बीच शीतलहर का असर गहरा रहेगा. 25 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है, जबकि 13 जिलों में हल्के बादल और 60% से अधिक नमी के चलते ठंड का असर महसूस होने लगा है.

लोगों को सलाह दी गई है कि समय रहते गर्म कपड़े और रजाई-चादर निकाल लें, क्योंकि सर्दी अब दस्तक दे चुकी है और इस बार इसकी ठिठुरन लंबी चलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

4 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

5 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

8 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

10 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

20 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

1 दिन ago