Bihar

बेगूसराय में भीषण हादसा: काली पूजा का मेला देखकर लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौ’त

बेगूसराय में बुधवार की देर शाम रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे 4 लोग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौत मौके पर ही हो गई। इसमें एक महिला, दो नाबालिग लड़की और एक युवक शामिल हैं। घटना बरौनी-कटिहार रेलखंड के साहेबपुर कमाल और उमेश नगर रेलवे स्टेशन के बीच रहुआ गांव की है।

बताया जा रहा है कि सभी काली मेला देखकर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान रहुआ गांव के रहने वाले किशुनदेव महतो के बेटे धर्मदेव महतो (45), मदन महतो की पत्नी रीता देवी (40), मदन महतो की बेटी रोशनी कुमारी (17) और नीतीश कुमार महतो की बेटी आरोही कुमारी (10) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची है। रेलवे पुलिस ने बताया कि रहुआ गांव के लोग रघुनाथपुर गांव में आयोजित काली मेला देखने गए थे।

मेला से लौटने के दौरान रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई जान

बताया जा रहा है कि खगड़िया की ओर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चारों की मौत हो गई। हालांकि, घटना कैसे हुआ इस संबंध में स्पष्ट रूप से अभी कोई बात जानकारी सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ये लोग रेलवे ट्रैक के किनारे से जा रहे है। पीछे से ट्रेन आ गई।

 

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

21 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago