Samastipur

समस्तीपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रूट डाइवर्ट, आमलोगों के आवागमन पर रहेगी निगरानी; VIP, सामान्य व सरकारी वाहनों के लिये अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाया गया

समस्तीपुर : पीएम मोदी के जनसभा के दिन आमलोगों के सुगम आवागमन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर शहर और दुधपुरा मार्ग के बीच कई रूटों में परिवर्तन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूट चार्ट और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। सभा स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जिला यातायात कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आमजनों के लिये वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।

कल्याणपुर चौक पर दरभंगा से पूसा-मुजफ्फरपुर एवं बेगूसराय जाने वाले वाहन ताजपुर की तरफ जा सकेगी। सिंघिया घाट पर रोसड़ा से पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर जाने वाले वाहन दलसिंहसराय की तरफ से जा सकेगी। मुसरीघरारी चौक पर दरभंगा जाने वाली वाहन ताजपुर की तरफ से जा सकेगी। वहीं समस्तीपुर से वीआईपी वाहनों को छोड़ आमजनों की वाहनें भोला टाॅकीज होते हुए गरूआरा चौक से पुलिस लाइन स्थित सभा स्थल की ओर जा सकेगी। इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन व आपातकालीन सेवा के लिये यह नियम नहीं लागू होगा।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SPG और जिला प्रशासन ने संभाली कमान

वीआईपी के लिये पांच, सामान्य सात व सरकारी वाहनों के लिये एक पार्किंग स्थल :

सुरक्षा के मद्देनजर जिला यातायात पुलिस ने अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाया गया है, जिसमें वीआईपी के लिये पांच पार्किंग स्थल, सामान्य सात पार्किंग स्थल व एक सरकारी वाहनों के लिये पार्किंग स्थल बनाये गये है। वीआईपी के लिए जेल चौक से पश्चिम 50 मीटर आगे मनीष मुखिया के बाउंड्री वॉल के पास, पेठिया बाजार जेल चौक से 100 मीटर पश्चिम दायां भाग, पेठिया बाजार जेल चौक से 100 मीटर पश्चिम बायां भाग, बुलेट एजेंसी के बगल में, विश्वकर्मा वॉशिंग सेंटर दुधपुरा से पश्चिम बनाया गया है।

वहीं सामान्य पार्किंग के लिये स्मृति द्वार से आगे पूरब की ओर, गरूआरा चौक स्थित गुमटी नंबर 56 के पास, चैती दुर्गा स्थान दुधपुरा चौक, जेल के पीछे सोनवर्षा रोड, जेल के पीछे लीची बगान के पास सोनवर्षा रोड, चीनी मिल के पास, समस्तीपुर बस स्टैंड के पास जगह चिन्हित किया गया है। वहीं सरकारी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल जेल चौक से 56 नंबर रेलवे गुमटी के बीच दाहिने तरफ बाजीतपुर में बनाया गया है। इसके अलावे 20 स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

PM मोदी के समस्तीपुर दौरे को लेकर एयरफोर्स के हेलिकाप्टर द्वारा लिया गया हेलीपैड का जायजा :

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

4 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago