Bihar

“24 घंटे में Paracetamol जैसा असर दिखेगा”, तेजस्वी पर निशाना साधते ये क्या बोल गये PK?

बिहार में इनदिनों राजनीतिक हलचल तेज है. आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी क्रम में जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी राघोपुर से नहीं बल्कि किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो इसका मतलब होगा कि उन्होंने हार मान ली है. प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि अगर तेजस्वी सुरक्षित सीट की तलाश में निकलेंगे, तो उनका हाल भी राहुल गांधी जैसा हो सकता है.

24 घंटे में असर दिखेगा…: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि राघोपुर में अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है. साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “24 घंटे रुकिए, असर पेरासिटामोल जैसा दिखेगा.” हालांकि, उन्होंने साफ नहीं किया कि वो खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा कि तैयारी पूरी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने पूरे दिन राघोपुर में घूमकर लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियां सुनीं. रात करीब 8:30 बजे उन्होंने मीडिया से बात की.

राघोपुर की जनता चाहती है बदलाव: प्रशांत

मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “राघोपुर की जनता अब बदलाव चाहती है क्योंकि यहां बेरोजगारी, बाढ़ और स्थानीय स्तर की समस्याएं बहुत हैं. उन्होंने वोटरों से कहा कि अगर भ्रष्टाचार चाहिए तो नीतीश को वोट दीजिए, अपराध और ‘जंगल राज’ चाहिए तो लालू को चुनिए, लेकिन, अगर बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार चाहिए तो जन सुराज को मौका दीजिए.”

Avinash Roy

Recent Posts

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

1 मिनट ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

23 मिनट ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

38 मिनट ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

9 घंटे ago