Bihar

पवन सिंह आज उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी जॉइन कर सकते हैं, आरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जॉइन कर सकते हैं। पवन सिंह आज मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। सोमवार को पवन सिंह ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात की थी।

सूत्रों के मुताबिक पवन सिंह आरा विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहते हैं। वो उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी जॉइन कर सकते हैं। पवन सिंह के NDA में वापसी के बाद शाहाबाद (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर फायदा हो सकता है।

बिहार चुनाव के लिए शो से आए बाहर

हाल ही में उन्होंने बिजनेस टायकून अशनीर ग्रोवर की रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को छोड़ दिया। शो से बाहर आने के दौरान उन्होंने कहा था- ‘मेरी जनता ही मेरा भगवान है और चुनाव के समय मेरा फर्ज है कि मैं उनके बीच रहूं।’ इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि पवन सिंह अब पूरी तरह से राजनीति में एक्टिव होने जा रहे हैं।

काराकाट सीट लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं पवन सिंह

पवन सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। हालांकि, वो हार गए, लेकिन उस चुनाव ने साबित कर दिया कि पवन की जमीन पर पकड़ मजबूत होती जा रही है।

उनका असर सिर्फ काराकाट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बक्सर और सासाराम तक भी देखा गया, जहां बीजेपी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

आरके सिंह से हाल ही में मिले थे पवन सिंह

हाल ही में पवन सिंह ने आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि पवन सिंह को बीजेपी में आना चाहिए।

पवन सिंह की पत्नी भी लड़ सकती हैं चुनाव

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह भी राजनीति में उतर चुकी हैं। हाल ही में ज्योति सिंह मुकेश सहनी से मिली थीं। ज्योति सिंह खुद कई बार यह ऐलान कर चुकी हैं कि वो 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago