Bihar

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का TRE-4 पर बड़ा बयान:26 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 4-5 दिन में BPSC को भेजी जाएगी वैकेंसी

पटना में शिक्षक भर्ती (TRE-4) को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस चरण में 26 हजार से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के भीतर रिक्तियां BPSC को भेज दी जाएंगी। इसके बाद अगर सीटें बचती हैं तो उन्हें TRE-5 में जोड़ा जाएगा।

STET 2025 परीक्षा का जारी किया शेड्यूल

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 सितम्बर 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच होगा। परीक्षा परिणाम 16 नवम्बर 2025 को जारी किया जाएगा।

कैंडिडेट्स की मांग पर जवाब

कैंडिडेट लगातार सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि, हम लोग स्कूलों में सब्जेक्ट वाइज और छात्रों की संख्या के आधार पर ही वैकेंसी निकालते हैं। यह 26 हजार सीटें भी किसी तरह से कम नहीं हैं।

मंत्री ने बताया कि, 2 से 3 जिलों का रोस्टर क्लियरेंस जारी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, वैकेंसी को BPSC को भेज दिया जाएगा। TRA-4 के अभ्यर्थी लगातार वेकेंसी बढ़ाने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं।

1लाख 20 हजार वैकेंसी के वादे पर अड़े हुए हैं अभ्यर्थी

TRE-4 के कैंडिडेट्स ने 19 सितंबर 2025 को पटना कॉलेज से मार्च निकाला। वो बहाली को लेकर सीएम आवास का घेराव करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने कैंडिडेट्स को जेपी गोलंबर के पास रोक दिया।

बारिश के बीच 3 घंटे कैंडिडेट्स जेपी गोलंबर पर जमे रहे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच छात्र नेता दिलीप के साथ कुछ कैंडिडेट्स की डेलीगेशन शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव से मिला। उसके बाद कैंडिडेट्स ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया।

कैंडिडेट्स ने कहा कि, बिहार में सरकारी नौकरी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए। सरकार ने लगातार भर्ती प्रक्रिया में देरी की है। शिक्षक बहाली को लेकर सरकार बार-बार अपने वादों से पीछे हट रही है। राज्य में लाखों योग्य उम्मीदवार बेरोजगार हैं और इतने कम पदों पर भर्ती करने से समस्या और गहरी हो जाएगी।’

9 सितंबर को भी CM हाउस घेराव करने निकले TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान कई अभ्यर्थियों को चोट भी आई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

4 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

6 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

12 घंटे ago