पिछले लोकसभा चुनाव में रंगभूमि मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया की जनता से एयरपोर्ट का वादा किया था। यह योजना अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले परवान चढ़ रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट से बहरहाल अहमदाबाद और कोलकाता के बीच ही हवाई सेवा की शुरूआत हो पायी है। मगर आने वाले दिनों में दिल्ली, हैदराबाद, बंगलुरु, मुंबई सरीखे शहरों से कनेक्टिविटी के बाद इसका लाभ सीमांचल समेत कोसी के लोगों को मिलना तय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर बाद करीब 2.20 बजे कोलकाता से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पूर्णिया एयरपोर्ट पर बने अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। पटना, गया, दरभंगा के बाद पूर्णिया बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा जहां से कामर्शियल फ्लाइट की सेवा शुरू होगी।
पहले दिन यानी सोमवार को अहमदाबाद से 76 सीटर विमान से 66 यात्री भरेंगे उड़ान आएंगे। इसी विमान से फिर 61 यात्री पूर्णिया से अहमबाद के लिए रवाना होंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री की मौजूदगी के बीच कोलकाता के लिए भी विमान रवाना होगा। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पूर्णिया के शीशाबाड़ी में प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा खास होगी। बिहार में दरभंगा, भागलपुर, झंझारपुर, विक्रममंज, सीवान, मोतिहारी के बाद आज प्रधानमंत्री पूर्णिया के शीशाबाड़ी में करीब 75 मिनट तक रहेंगे।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…