Samastipur

समस्तीपुर में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का लिया संकल्प

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा समस्तीपुर (उत्तरी) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय स्थित सभागार में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष देवानंद प्रसाद यादव ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तरी) नीलम सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई योजनाएँ और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाना भाजपा का संकल्प है।वहीं जिलाध्यक्ष (दक्षिणी) शशिधर झा ने कहा कि किसान मोर्चा की प्राथमिकता है कि हर किसान को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। वहीं जिला प्रभारी पूजा सिंह, महामंत्री सुनील कुमार राय, सुनील गुप्ता एवं मुकेश कुमार सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर बल दिया।

बैठक में महामंत्री प्रवीण कुमार कन्हैया, मनोरंजन कुमार, नंदकुमार सिंह, रमाकांत सिंह, नुनु चौधरी, किरण वेदी झा, प्रशांत यादव, पिंकी यादव, मोहन कुमार, प्रभात कुमार, मौसम कुमारी, राजेश कुमार, कुंदन कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और यह संकल्प लिया कि हर किसान तक भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाई जाएगी। इस मौके पर किसान मोर्चा नेताओं ने कहा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है और किसानों के सम्मान व अधिकार की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

17 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

17 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

1 दिन ago