Bihar

पटना में CM नीतीश ने इंडियन हॉकी टीम को किया सम्मानित, खिलाड़ियों को मिले 10-10 लाख रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित संवाद भवन में हॉकी एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया. इस मौके पर खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सराहा गया. समारोह में खिलाड़ियों के चेहरे पर खास उत्साह झलक रहा था.

खिलाड़ियों और स्टाफ को आर्थिक प्रोत्साहन

टीम के 20 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये और 10 सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई. कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का चेक टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सौंपा गया. मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई.

राजगीर में हुआ था Asia Cup का आयोजन

हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय के हॉकी स्टेडियम में हुआ था. इसमें भारत समेत चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीमें उतरीं. फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

पहले भी मिली है महिला टीम को सराहना

इससे पहले महिला हॉकी टीम को भी एशिया कप जीतने पर सम्मानित किया गया था. मुख्यमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार पहल की है. इससे बिहार में खेलों को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है.

कप्तान हरमनप्रीत ने जताया आभार

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह सम्मान खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि बिहार में खेलों के लिए लोगों का जुनून देखने को मिला और यहां के लोगों का खेलों के प्रति प्रेम सराहनीय है. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह सहित पूरी भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

1 घंटा ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago