Samastipur

Shambhavi Choudhary ने कांग्रेस को बताया आतंकवादियों की सरपरस्त, बोली- इन्हें हमेशा सहानुभूति रही है

समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट और उनके करीबी सहयोगी सैम पित्रोदा के बयान पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने हाल ही में Gen-Z और लोकतंत्र को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिस पर सियासत गरमा गई है.

शांभवी चौधरी ने क्या कहा ? 

शांभवी चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से युवाओं को नेपाल जैसे हालात पैदा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वह बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा, “यह राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाता है. वह युवाओं के अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन असल में उन्हें अराजकता की ओर धकेलना चाहते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में ऐसा नेता है जो भारत को अंधकार में ले जाना चाहता है. राहुल गांधी को खुद को युवा नेता कहने पर शर्म आनी चाहिए.”

कांग्रेस आतंकवादियों के प्रति नरमी बरतती है: शांभवी 

सांसद ने आगे कांग्रेस पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा आतंकवादियों के प्रति नरमी बरतती रही है. उन्होंने याद दिलाया कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को किसने ‘बेनेफिट ऑफ डाउट’ दिया था. शंभवी चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पाकिस्तान को अपना घर मानती है, लेकिन भारत में Gen-Z को उकसाकर आंदोलन कराना चाहती है.

युवा पीढ़ी को भटका रहे हैं राहुल गांधी: शांभवी  

उन्होंने कहा, “कांग्रेस की नीयत देशहित में कभी नहीं रही है. आज जब दुनिया भारत की ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों को स्वीकार कर रही है, तब राहुल गांधी और उनके सहयोगी देश की युवा पीढ़ी को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. यह केवल राजनीति नहीं बल्कि देश की स्थिरता के साथ खिलवाड़ है.” राहुल गांधी के बयानों पर बिहार से उठी इस सख्त प्रतिक्रिया ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है. शंभवी चौधरी का कहना है कि युवाओं को विकास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, न कि कांग्रेस के बहकावे में आकर अराजकता की ओर.

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

2 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

15 घंटे ago