Bihar

पप्पू यादव को कितना बेचैन करेगी कांग्रेस? पूर्णिया में प्रियंका गांधी की रैली अभी तय नहीं, फैसला बाकी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 15 सितंबर को ठहाके भरी बातचीत से महागठबंधन में खलबली मचा चुके पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कांग्रेस चैन की सांस नहीं लेने दे रही है। दो दिन पहले खबर आई थी कि प्रियंका गांधी 26 सितंबर को पूर्णिया में जनसभा करेंगी, लेकिन अब पार्टी ने कहा है कि प्रियंका की रैली की जगह तय नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस समय मोतिहारी या खगड़िया के विकल्पों पर भी विचार कर रही है। इस पर अंतिम फैसला आज रात तक हो सकता है।

बिहार कांग्रेस दफ्तर में गुरुवार को पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक थी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत तमाम नेता थे। बैठक के बाद 26 सितंबर को प्रियंका गांधी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। जनसभा की जगह पर विचार किया गया। रैली पूर्णिया, खगडिया या मोतिहारी में हो सकती है। प्रियंका के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति गठित की गई है। नेताओं का कहना था कि चूंकि प्रियंका की बिहार में पहली जनसभा है, इसलिए इसके लिए बड़ी तैयारियां होंगी। इससे पहले राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी दरभंगा में शामिल हुई थीं।

लोकसभा चुनाव के पहले अपने दल जन अधिकार पार्टी (जाप) का कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव तब से अब तक कांग्रेस के साथ घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई ना कोई विघ्न-बाधा आती रहती है। लोकसभा में लालू ने पूर्णिया सीट कांग्रेस से लेकर बीमा भारती को राजद से लड़ा दिया तो पप्पू को निर्दलीय लड़ना पड़ा था। पप्पू जीते और बीमा की जमानत जब्त हो गई।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ जब विपक्षी दलों ने बंद का आह्वान किया था, तब पप्पू यादव अकेले में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकते दिखे थे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में महागठबंधन के मंच (खुला ट्रक) पर चढ़ने तक से उन्हें रोक दिया गया। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान असहज स्थितियां झेलने के बावजूद पप्पू ने यात्रा के दौरान पूर्णिया में राहुल की मौजूदगी में तेजस्वी को जननायक तक कहा, लेकिन राजद से केमिस्ट्री बन नहीं पा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

12 घंटे ago