Bihar

नाबालिग से रेप केस में बरी हुए राजबल्लभ ने तेजस्वी की पत्नी राजश्री की तुलना जर्सी गाय से की, तेजप्रताप पर भी तंज

नाबालिग से रेप केस में बरी हुए नवादा से पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। कभी लालू यादव के खास रहे राजबल्लभ ने अपने बयान में कहा, ‘वोट लेने के लिए तेजस्वी यादव जाति की बात करते हैं। लेकिन शादी तो किसी और जाति में की।’

‘अगर किसी यादव की बेटी से तेजस्वी ने शादी की होती तो यादव समाज की किसी लड़की का भला होता। क्या जरूरत थी हरियाणा-पंजाब से लाने की। कोई जर्सी गाय लाए हैं। ‘पूर्व विधायक राजबल्लभ यहीं नहीं रुके। उन्होंने तेजप्रताप का नाम लिए बिना कहा कि, ‘एक ने किया भी तो भगा दिया।’

राजबल्लभ यादव ने नवादा में एक सभा के दौरान ये बयान दिया है। जेल से निकलने के बाद राजबल्लभ यादव ने यह भी कहा था कि लालू यादव असली यादव नहीं हैं।

RJD ने पूछा बीजेपी चुप क्यों है

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि, इस तरह की भाषा आरजेडी कभी स्वीकार नहीं करेगी। अब बीजेपी के नेता मौन क्यों हैं। बीजेपी नेताओं को सामने आकर बताना चाहिए कि तेजस्वी की पत्नी को अपशब्द कहने वाले पूर्व विधायक के संबंध में उनकी क्या सोच है।

नेता प्रतिपक्ष की पत्नी और कात्यायनी की मां को लेकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है वैसे नेता के साथ बीजेपी खड़ी दिख रही है। पीएम ने सोनिया गांधी के लिए जैसी भाषा का इस्तेमाल किया था, वैसा ही अपशब्द पूर्व विधायक ने कहा है।

कांग्रेस बोली- राजबल्लभ का चाल-चरित्र, चेहरा तीनों दागदार

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा, ‘राजबल्लभ यादव की सामाजिक जीवन में रहते हुए दूसरों के ऊपर कीचड़ उछालने वाली प्रवृत्ति है, जो कहीं न कहीं समाज को गलत संदेश देती है।’ ‘ऐसे लोगों की जितनी भी आलोचना की जाए वो कम है। ऐसे तमाम राजनीतिक व्यक्तियों को कम से कम अपनी जुबान पर ताला लगाने की जरूरत है।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

1 घंटा ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

2 घंटे ago

लखीसराय स्थित अपने ही अस्पताल के कमरे में मिला डॉ. अभिनव आनंद का शव, आत्मह’त्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…

3 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

5 घंटे ago