तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated)
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में मोरदिवा गांव निवासी स्व. विरेंद्र पासवान के पुत्र दिनेश पासवान तथा रामकैलाश पासवान के पुत्र राजेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं शराब से जुड़े एक मामले में मुसापुर गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लगुनिया गिरी टोल से मंतोष कुमार को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…