Samastipur

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने भाग लिया। ​अफसरों द्वारा मार्च माह की पेश रिपोर्ट की एसपी ने समीक्षा की। उन्होंने हत्या, लूट, गृहभेदन, नारकोटिक्स, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी के कांडों की रिपोर्ट का अवलोकन किया और साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने एवं इससे संबंधित केस का जल्द निपटारा करने को कहा।

बैठक के दौरान एसपी ने कई मुख्य बिंदुओं पर कड़े निर्देश भी जारी किए। उन्होंने ​जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए एसपी ने समय-सीमा निर्धारित की। अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

वहीं ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की रात लोको पायलट हत्याकांड मामले में जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर मामले के उद्भेदन को लेकर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने दलसिंहसराय, पटोरी व रोसड़ा के साथ-साथ सदर-1 और सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विशेप प्रतिवेदित कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने को कहा।

थानाध्यक्षों को कर्मयोगी एप पर प्रशिक्षण प्राप्त करने, सम्मन, कुर्की, एनबीडब्लयू वारंट का शीघ्र ही निप्पादित करने, थानों में विधि कोषांग, लोकशिकायत निवारण कोषांग, महिला हेल्प डेस्क के कार्यों को सूचारू रूप से चलाने, वारंट एवं 300 दिनों से अधिक लंबित कांडों को तेजी से निप्पादन करने का निर्देश दिया। थानों में अपराध से संबंधित अभिलेखों सीडी पार्ट 1, 2, 3, गुंडा पंजी, फरारी पंजी, एमओ इंडेक्स, अल्फा बेटिकल, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत पंजी को अद्यतन करने, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, वरीय पदाधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से निर्गत परिवाद के स्थिति, सभी थानाध्यक्षों को डोसियर के सत्यापन की स्थिति एवं नए डोसियर खोलने को कहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

17 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago