Bihar

सीएम फेस पर कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा- तेजस्वी सीएम फेस नहीं, बिहार का मुख्यमंत्री जनता चुनेगी

दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं की दो दिनों की बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि, हम फिर से जनता के बीच हर घर अधिकार यात्रा लेकर जाएंगे। जनता ही तय करेगी कि कौन बनेगा बिहार के मुख्यमंत्री। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी भी महहागठबंधन में सीएम फेस के सवाल को टाल गए थे। जबकि राजद और मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस बता चुके है।

वहीं सीट शेयरिंग के सवाल पर अल्लावरू ने कहा कि, हम मानते हैं कि गठबंधन में नए साथी आएंगे तो सभी को कंप्रोमाइज करना होगा, तभी नए साथी को मौका मिलेगा। हर प्रदेश में अच्छी और खराब सीटें होती हैं। सीट शेयरिंग समय पर कर ली जाएगी।

साथ ही कहा कि मेनिफेस्टो महागठबंधन जारी करेगा कांग्रेस अलग से कोई मेनिफेस्टो नहीं जारी करेगा। महागठबंधन मेनिफेस्टो को लेकर हर घर अधिकार यात्रा निकालेंगे साथ सीएम फेस की भी घोषणा जनता ही करेगी।

बिहार में कांग्रेस 70 सीटो पर लड़ेगी

बता दे कि मंगलवार को राहुल गांधी और खड़गे की अध्यक्षता में बिहार के नेताओं के साथ 2 घंटे तक सीट शेयरिंग पर मंथन हुआ। जिसमें सूत्र के जरिए पता चला कि कांग्रेस बिहार में 70 सीटों पर लड़ेगी। मीटिंग के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा, चुनाव पर चर्चा हुआ है सीट शेयरिंग होते ही बता दिया जाएगा।

कांग्रेस क्वालिटी सीटों पर नहीं करेगी समझौता: पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया सांसद और जन अधिकार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की सीटों और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर बड़ा बयान दे दिया है। पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के उम्मीदवार नहीं है ये जनता तय करेगी कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। विधायक अपने-अपने दल का नेता चुनेंगे, और फिर गठबंधन मिलकर अपने दल के नेता को तय करेगा।

पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “पिछली बार हमें क्वालिटी वाली सीटें नहीं मिली थीं, जिसके चलते परिणाम निराशाजनक रहे। इस बार हमें उम्मीद है कि हमारे अध्यक्ष और प्रभारी अपने नेताओं के सम्मान का ख्याल रखेंगे। ताकि हमलोगों को अच्छी और क्वालिटी वाली सीट मिले जिससे हमलोग बेहतर कर पाए। कांग्रेस के लिए मजबूत और जीतने योग्य सीट की मांग भी की।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

55 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

8 घंटे ago