समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में प्रेमिका से गुपचुप मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने पकड़ा तो करा दी शादी

बिहार में अपनी प्रेमिका से गुपचुप मिलने पहुंचे प्रेमी को जब गांववालों ने पकड़ लिया तो उनकी जबरन शादी करा दी गई। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवक-युवती को इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ था। एक साल में दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए। इस बीच गुरुवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने परदेस से सरैया पहुंच गया।

ग्रामीणों को भनक लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद पकड़कर दोनों की शादी करा दी। पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां परिजनों को बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया। दोनों के परिजन भी शादी से खुश हैं। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं। दोनों के परिजन शादी से सहमत हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की उम्र 19 साल और लड़के की उम्र 23 साल है। प्रेमी-प्रेमिका का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़का युवती की मांग में सिंदूर भर रहा है। युवक ने कहा कि वो अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं और वो युवती को जिम्मेदारी तथा खुशी के साथ रखेंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150