समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

29 सितंबर को पटना मेट्रो का आखिरी ट्रायल, अक्टूबर में शुरू होगा यात्री सेवा

IMG 20250923 WA0025

बिहार की राजधानी पटना लंबे इंतजार के बाद मेट्रो युग में प्रवेश करने जा रही है. शहर की पहचान अब सिर्फ गंदगी और ट्रैफिक जाम नहीं रहेगी. पटना मेट्रो परियोजना का पहला चरण इस महीने के अंत तक यात्रियों के लिए खोला जाएगा. रेड लाइन पर परिचालन शुरू करने से पहले आखिरी ट्रायल रन 29 सितंबर को होगा.

मेट्रो परियोजना शहर को न सिर्फ आधुनिकता की ओर ले जाएगी बल्कि यातायात को भी सुगम बनाएगी. न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल और भूतनाथ के बीच मेट्रो रेल अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, जिससे यात्रियों का सफर तेज और आरामदायक होगा.

IMG 20250922 WA0074paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

अंतिम ट्रायल और सुरक्षा निरीक्षण

29 सितंबर को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग टीम के साथ आखिरी बार ट्रायल करेंगे. इस दौरान ट्रैक और ट्रेन रैक का निरीक्षण किया जाएगा. उनके अनुमोदन के बाद ही मेट्रो यात्रियों के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी. यदि सभी मानक पूरी तरह से सही पाए जाते हैं तो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में उद्घाटन संभव है.

IMG 20240904 WA0139

नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण पूरा होते ही मेट्रो का शुभारंभ किया जाएगा. 16 सितंबर को भी सीएमआरएस ने निरीक्षण कर पटना और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. उस समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे.

IMG 20250821 WA0010

स्टेशनों की तैयारी

रेड लाइन की तीनों स्टेशनों पर तेजी से फिनिशिंग का काम चल रहा है. टिकट काउंटर, यात्रियों के प्रवेश व निकास द्वार, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसे कार्य पूरे कर लिए गए हैं. जेरोडोल मिले और आईएसबीटी स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास फिनिशिंग का काम जारी है. अधिकारियों ने बताया कि 30 सितंबर तक स्टेशनों को पूरी तरह तैयार करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उद्घाटन की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

पटना मेट्रो परियोजना न सिर्फ शहर के ट्रैफिक की समस्या को कम करेगी बल्कि यात्रियों को आरामदायक, तेज और सुरक्षित सफर भी मुहैया कराएगी. इसके साथ ही स्टेशन परिसर में सुरक्षा, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं के कारण यात्रियों को अधिक सुविधा और सहजता का अनुभव मिलेगा.

IMG 20250204 WA0010

शहर में बदलाव की उम्मीद

पटना मेट्रो का परिचालन शहर के लिए सिर्फ एक यातायात सुविधा नहीं, बल्कि बदलाव की प्रतीक है. यह परियोजना शहरवासियों को आधुनिकता और सुविधा का अनुभव देगी. लंबे इंतजार के बाद यह परियोजना पटनावासियों की उम्मीदों को पूरा करने जा रही है.

IMG 20241218 WA0041

29 सितंबर को होने वाला अंतिम ट्रायल और उसके बाद सीएमआरएस की मंजूरी पटना मेट्रो के परिचालन की दिशा तय करेगी. यदि सबकुछ योजना अनुसार हुआ तो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से पटनावासियों को मेट्रो का अनुभव मिलने लगेगा. यह सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि शहर की बदलती तस्वीर और आधुनिकता का प्रतीक बनेगा.

IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02