बिहार में जारी महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर नीतीश के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होने विपक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी के नेतृत्व वाली यात्रा को पूरी तरह लक्ष्यहीन और दिशाहीन बताया है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों की गूंज चारों ओर स्पष्ट रूप से सुनाई देती है। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों को राहत देने वाले कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। खासकर 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलने से सूबे की बड़ी आबादी का बिजली बिल शून्य हो गया। इसी वजह से जनता का स्पष्ट रुझान नीतीश कुमार की ओर है। यही विपक्ष की राजनीतिक हताशा और छटपटाहट का कारण बन गई है।
वहीं कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को जननायक बताने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सोच का दिवालियापन और राजनीतिक अपरिपक्वता है। वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार जनता के हितों में कार्य कर रही है। सत्ता संभालते ही नीतीश कुमार ने आधी आबादी के सशक्तीकरण और समान अवसरों के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। इससे विपक्ष परेशान है।
इसके पहले दोनों मंत्रियों ने जदयू दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उसके निदान के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद संजय गांधी, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और अनिल कुमार मौजूद थे। जदयू दफ्तर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…