राज्य में मध्याह्न भोजन कर्मचारी संघ 21 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। हर जिले के डीईओ और डीपीओ अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे, ताकि मध्याह्न भोजन योजना बाधित नहीं हो। इस मामले को लेकर मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने राज्य के सभी डीईओ और डीपीओ (एमडीएम) को पत्र भेज कर निर्देश दिया है।
एमडीएम निदेशक विनायक मिश्र ने कहा है कि बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना कर्मचारी संघ का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें बताया गया है कि 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वे जाएंगे। मानदेय बढ़ोत्तरी के संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से वार्ता के आलोक में कार्रवाई की जा रही है। मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के हित में चलाया जा रहा है। हड़ताल होने की स्थिति में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पाना दुखद होगा।
ऐसी स्थिति में हड़ताल पर नहीं जाने के लिए बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना कर्मचारी संघ को पत्र भी भेजा गया है। ऐसे में मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर अंतिम निर्णय होने तक किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन योजना कर्मचारी संघ हड़ताल पर नहीं जाय। इस संबंध में अधिकारी स्तर से आवश्यक कार्रवाई करेंगे ताकि किसी भी परिस्थिति में योजना बाधित न हो।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…