Bihar

सुनना है तो सुनो, नहीं तो, 10 लोग भी… वोट अधिकार यात्रा में भाषण के दौरान क्यों भड़के खरगे?

बिहार के सासाराम से शुरू हुई इंडिया अलायंस की वोट अधिकार यात्रा में महागठबंधन के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यात्रा निकल रही है। इस दौरान सासाराम में अलायंस के दिग्गज नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी भाषण दे रहे थे। लेकिन अचानक वो भड़क गए। उन्होने कहा कि सुनना है तो सुनो, नहीं को 10 लोग भी रहेंगे तो भी मैं भाषण दूंगा।

दरअसल भाषण के वक्त भीड़ काफी शोर-शराबा कर रही थी। जिसे शांत कराने की कोशिश की गई । लेकिन जब लोग शांत नहीं हुए तो खरगे का धैर्य भी जवाब दे गया। उन्होने कहा कि जिसे सुनना है, वो सुने बाकी लोग बाहर जाएं।

अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोग सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। वोट की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। ये वोट काट-काटकर अपनी हुकूमत चलाना चाहते हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसलिए सभी मजबूती के साथ गठबंधन के लोगों के साथ रहिए। ये सरकार जरूर बदलेगी। इनका कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। आपके सहयोग से बिहार में भी सरकार बदलेगी।

खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग सरकार का एजेंट रह गया है। 2023 में कानून लाया गया कि चुनाव आयोग चेयरमैन और सदस्य कोई गलती करता है तो उसके ऊपर केस नहीं डाल सकते हैं। 2023 में ही मजबूती करके 2024 में धोखाधड़ी करके वोट लिया है। अब इसे रोकना है। यह जरूरी है। भाजपा-आरएसएस गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक है। आरएसएस महिलाओं के लिए वोटिंग अधिकार नहीं चाहती थी। भाजपा के लोग हर बात पर तंग कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

18 मिनट ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

13 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

16 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

16 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

16 घंटे ago