Samastipur

समस्तीपुर में बाढ़ की मार में डूबे कई गांव, सड़क किनारे तंबुओं में रहने को मजबूर लोग

समस्तीपुर : गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण समस्तीपुर जिले के दर्जनों गांवों में पानी भरा हुआ है. यहां तक कि पानी लोगों के घरों के अंदर तक प्रवेश कर चुका है. जिस कारण लोग बेघर होकर बांधों व सड़कों किनारे अस्थायी तंबुओं में गुजर-बसर करने को विवश हैं. इन लोगों के सामने खाने व पीने के पानी की भी भारी दिक्कतें आ रही हैं. जल जमाव की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. स्थिति इतनी गंभीर है कि लोग लकड़ी व बांस की मदद से नाव बनाकर अपने डूबे घरों की रातभर रखवाली कर रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के नवघोडिया, जौनापुर, मटियोर, चापर समेत कई गांव अब भी गंगा की बाढ़ से प्रभावित हैं. पानी लोगों के घरों में भरा हुआ है और झोपड़ियां डूबी हुई हैं. हालांकि धीरे-धीरे कुछ इलाकों से पानी निकलने लगा है, लेकिन इसके लोगों की परेशानी में कोई कमी नहीं आ रही है. गांव छोड़कर तंबुओं में रह रहे लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या भूख-प्यास और बीमारी की है. बाढ़ से बेहाल लोग अपनी जुगाड़ू नाव से किसी तरह घर-परिवार और पशुधन को बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं.

बता दें कि पानी भरे गांवों में स्वच्छ पेयजल और भोजन का अभाव है. गंदे पानी और अस्वच्छ माहौल के कारण तरह-तरह की बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है. सबसे ज्यादा दयनीय बच्चों और बुजुगों की स्थिति है. जानकारी हो कि इन दिनों बिहार के एक नहीं बल्कि बहुत सारे गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं. कई गावों के लोग अपना घर छोड़कर ऊंची जगह पलायन करने को मजबूर हुए हैं. हालांकि सरकारी तौर पर इन बाढ़ पीड़ितों की मदद को जरूरी कदम भी उठाये जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago