Samastipur

अब रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का लहेरियासराय में भी स्टाॅपेज, यात्रियों और कारोबारियों को होगा फायदा

समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के लहेरियासराय स्टेशन पर (13043) रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 2 मिनट के लिए रुकेगी। इस ट्रेन के ठहराव को लेकर लंबे समय से यात्री मांग कर रहे थे। जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अप और डाउन में गाड़ी 2 मिनट के लिए रुकेगी।  अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने बताया कि समस्तीपुर मंडल यात्रियों की सुविधाओं में कृतसंकल्प है। भविष्य में भी रेलवे की सकारात्मक पहल जारी रहेगी।

यात्रियों को होगा लाभ :
  • लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव से स्थानीय यात्रियों को हावड़ा, रक्सौल एवं मध्यवर्ती बड़े शहरों तक सुविधा प्राप्त होगी।
  • छात्र-छात्राओं को कोलकाता व अन्य शैक्षणिक केंद्रों तक पहुंचने में अधिक सुविधा होगी।
  • कारोबार करने वाले यात्रियों को सीधे हावड़ा तक सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • पर्यटन और तीर्थयात्रा के दृष्टिकोण से भी यह ठहराव क्षेत्र के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
  • यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। जिससे लोगों में हर्ष और संतोष का वातावरण है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

13 घंटे ago