Bihar

कोई सेल्फी खींचने का आग्रह करे तो साफ मना कर दें, Bihar DGP का पुलिस कर्मियों को सख्त आदेश

अब बिहार में कोई भी पुलिस अधिकारी किसी के साथ सेल्फी नहीं खिंचवा पायेगा.अगर किसी अधिकारी ने अपने साथ किसी को सेल्फी लेने की इजाजत दी तो उसके खिलाफ कारवाई होगी. बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने सेल्फी के दुरुपयोग की मिल रही शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन लिया है.उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अब सेल्फी के आग्रह को सीधे ना कहने का निर्देश दे दिया है. हाल के दिनों में पुलिस पदाधिकारी के साथ ली गई सेल्फी के गलत इस्तेमाल की बढ़ती शिकायतों के बाद डीजीपी ने ये निर्देश जारी किया है.

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यालय सहित सभी जिलों और रेंज के पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अगर कोई सेल्फी खींचाने का आग्रह करें तो साफ मना कर दें. इस निर्देश की अनदेखी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल पुलिस मुख्यालय को यह शिकायत मिल रही थी कि कई बार शिष्टाचार मुलाकात के दौरान लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ सेल्फी खींचवा लेते हैं. फिर उस सेल्फी का गलत इस्तेमाल करते हैं. संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से अपने नजदीकी संबंध होने का धौंस दिखा कर कनीय पुलिस पदाधिकारी पर गलत कार्य करने का दबाव बनाते हैं.

पुलिस मुख्यालय को लगातार ऐसी शिकायत मिल रही थी. इन शिकायतों के बाद डीजीपी ने अब पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि वे किसी भी व्यक्ति से मुलाकात के दौरान सेल्फी नहीं खीचवाएं. सेल्फी लेकर उसका बेजा इस्तेमाल करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने की तैयारी है.डीजीपी के इस आदेश से पुलिस महकमे के कनीय अधिकारियों को भी ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि किसी की बड़े अधिकारी के साथ सेल्फी देखकर दबाव में आने की जरुरत नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago