Bihar

नीतीश कैबिनेट का बैठक में 16 एजेंडे पर लगी मोहर, पीटी की परीक्षा में सिर्फ 100 रुपए लगेंगे, मेन्स परीक्षा में कोई शुल्क नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर लगी।

अब राज्य सरकार के अधीन सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में आवेदन शुल्क घटा दिया गया है। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के लिए केवल ₹100 शुल्क लगेगा। जबकि, मुख्य परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नालंदा जिले के राजगीर में दो पाँच सितारा होटल और वैशाली में एक पाँच सितारा रिसॉर्ट पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे। गन्ना उद्योग विभाग के लिए “बिहार ईख विकास सेवा नियमावली 2025” को मंजूरी दी गई।

बांका में पुलिस मुख्यालय बनाया जाएगा

वित्त विभाग ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) द्वारा विकसित ई-लाभार्थी पोर्टल के संचालन और रखरखाव के लिए तीन वर्षों में ₹5.30 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी है। भूमि सुधार विभाग ने बांका जिले में 46 एकड़ भूमि पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का मुख्यालय बनाने के लिए गृह विभाग को जमीन ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है, वहीं मधेपुरा में बिजली ग्रिड सब स्टेशन निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि पावर ट्रांसमिशन कंपनी को दी जाएगी।

राजकीय शिक्षक पुरस्कार की राशि 30 हजार की गई

शिक्षा विभाग ने भी बड़ा फैसला लेते हुए राजकीय शिक्षक पुरस्कार की राशि को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की घोषणा की। स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री स्व. उपेंद्रनाथ वर्मा की जयंती अब हर वर्ष 23 अगस्त को गया के दिग्घी तालाब स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की नई कार्यकर्ता नियमावली और वर्ष 2026 के अवकाश एक्ट को भी मंजूरी प्रदान की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago