समस्तीपुर : पत्रकार फिरोज आलम उर्फ झुन्नू बाबा पर बदमाशों द्वारा हमले के खिलाफ रविवार को नागरिक समाज ने माधुरी चौक से न्याय मार्च निकाला। ‘हमलावरों को गिरफ्तार करो’ और ‘पत्रकार असुरक्षित क्यों’ जैसे नारे लगाते हुए मार्च जिला मुख्यालय होते हुए सरकारी बस स्टैंड पर सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता नागरिक समाज के जिला संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया। संचालन सह संयोजक सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
सभा को जीतेंद्र कुमार, दीनबंधु प्रसाद, गंगा साह, रामलाल राम, उपेंद्र राय, राजद के शाहिद हुसैन, राम विनोद पासवान,राकेश ठाकुर, भाकपा के शंकर साह, शंभू राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, भगवानलाल पासवान, विन्देश्वर राय, विवेकानंद शर्मा, रंजीत कुमार रंभू, रामनरेश राय, अरविंद कुमार, अशोक राय आदि ने संबोधित किया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि फिरोज आलम ने माफियाओं के खिलाफ खबर लिखी थी और धमकी की जानकारी पुलिस को दी थी, फिर भी 8 अगस्त को उन पर हमला हुआ। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…