Bihar

बिहार: महिला दरोगा ने वर्दी पर लगाया दाग, 12 हजार लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा; दलाल भी गिरफ्तार

बिहार के बेतिया में एक महिला दारोगा ने 12 हजार के लिए वर्दी को नीलाम कर दिया। नरकटियागंज में 12 हजार रुपए घुस लेते एक महिला दारोगा को पटना से आई विजलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वह शिकारपुर थाने में पदस्थापित हैं। वही टीम ने दारोगा के एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को विजिलेंस टीम पटना ले गई है। कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दारोगा और उसके दलाल की गिरफ्तारी दारोगा के स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के समीप स्थित आवास से की गई है। घटना गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे की है।

गिरफ्तार दारोगा की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। वहीं दलाल की पहचान प्रकाशनगर निवासी अर्जुन कुमार के रूप में की गई है। विजलेंस डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मलदहिया के फिरोज कौशर ने महिला दारोगा द्वारा घुस मांगने की शिकायत की थी। केस नंबर 791/25 में दारोगा ने फोन पर 15 हजार रुपए मांगे थे। शिकायत के बाद टीम द्वारा रेकी की गई और दारोगा को उसके दलाल साथी के साथ गिरफ्तार किया गया। घूस के रुपए लेने के लिए वह सिविल ड्रेस में दलाल के साथ बैंक के पास पहुंची थी। निगरानी के बिछाए जाल में वह आसानी से फंस गई।

इस मामले में प्रीति का घिनौना चेहरा सामने आया। कांड 791/25 मुदालह कौसर से कहा कि केस में जान नहीं है पर 15 हजार खर्च नहीं कीजिएगा तो फंसा देंगे। जरूरत पड़ी तो खुद के हारासमेंट में जेल भेज दूंगी। प्रीति पैसों की लालच में कौसर को फोन करके तबाह करती थी।

निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आवेदक को रंग लगे रुपए उपलब्ध कराए गए थे। दारोगा के हाथ पर रंग के निशान मिले हैं। दारोगा के दलाल के पास से रिश्वत के रुपए बरामद हुए हैं। दारोगा और दलाल की गिरफ्तारी के बाद विजलेंस टीम दोनो को अपने साथ लेती गयी। टीम में डीएसपी रिसिता कुमारी,अरुणोदय पांडेय, इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद आदि शामिल थे।

बिहार में घूसखोर पदाधिकारियों के खिलाफ सफाई अभियान लगातार जारी है। हालांकि, इस अभियान में अभी भी जनता का खुलकर सहयोग नहीं मिलता है। अधिकांश मामलों में लोग दे लेकर काम करा लेते हैं जिससे घूसखोरों का मन बढ़ जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago