Samastipur

समस्तीपुर में ‘ग्रामीण रक्तदान संघ’ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : ग्रामीण रक्तदान संघ की ओर से शहर से सटे धुरलख स्थित एके पैलेस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संघ के संयोजक सुमित आनंद एवं किशन लाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे समस्तीपुर रेड क्रॉस में जमा कराया गया।

संयोजक सुमित आनंद ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि इसके अनेक फायदे हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, कैलोरी बर्न होती है तथा मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ भी मिलता है। संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीक और मेडिकल साइंस की प्रगति के बावजूद आज भी रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री में संभव नहीं है। रक्तदान ही इसका एकमात्र स्रोत है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।

शिविर में ग्रामीण रक्तदान संघ के सदस्य अंशु कुमार, नितिन कुमार, कुणाल कुमार, विशाल कुमार, अभिजीत कुमार एवं बिपिन कुमार मौजूद थे। वहीं, समस्तीपुर रेड क्रॉस की ओर से टेक्नीशियन प्रकाश कुमार ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

3 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

4 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

9 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

11 घंटे ago